Saturday, 18 February 2012

शिवरात्रि व्रत दुःख एवं पाप नाशक पर्व


 पं. मुकुन्द देव शुक्ला ज्योतिष शास्त्र के अनुसार प्रतिपदा तिथि से पूर्णिमा और अमावश्या तक १६ तिथिओ के अलग अलग स्वामी देवता होते हे | अर्थात जिस तिथि का जो देवता स्वामी होता हे, उस देवता का उस तिथि में पूजन अर्चन करने से उस देवताकी विशेष कृपा प्राप्त होती हे | इसी लिए प्रत्येक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को शिवरात्रि व्रत होता हे जो प्रत्येक शिवभक्त करते हे, परन्तु माघ माह की कृष्ण चतुर्दशी को अर्धरात्रि में शिवलिंगतयोभ्दुत : कोटिसूर्यसमप्रभ:इशान संहिता के इस वचन के अनुसार ज्योतिर्लिंग का प्रादुर्भाव होने से महा शिवरात्रि के नाम से प्रचलित हुआ| इस व्रत को सभी लोग जैसे ब्राह्मण, वैश्य, शुद्र, क्षत्रिय कोई भी कर शकता हे |
ऐंद्रिक सुविधाएं शारीरिक सुख प्रदान करती हैं, लेकिन अपने को 'स्व' के सुख में पहुंचाए बिना सभी सुख क्षणिक एवं निराधार हैं। अनुकूलता का सुख तुच्छ है, जबकि आत्मा का सुख परम शिव स्वरूप है। सौंदर्य से प्रेम करने पर एक दिन प्रीति ढल जाएगी, जिससे दोनों का अहित होगा। इसलिए स्वयं पर कृपा करते हुए परमात्मा से प्रेम ही श्रेयस्कर है। प़थ्वी, जल, तेज, वायु और आकाश का अर्घ्य आत्मशिव की प्रसन्नता के लिए करें तो सच्चिदानंद शिव का साक्षात्कार करने में सफलता मिल सकती है। जो मानव तटस्थ भाव से व्यवहार करता है, वह शिव की ही पूजा करता है। हिन्दू सनातन परम्परा में वर्ष भर में चार महारात्रि मानी गई हैं | जिन चार रात्रियो का विशेष उल्लेख मिलता है,वह है दीप पर्व दीपावली जिसे महारात्रि कहते है, शिवरात्रि कालरात्रि है, श्री कृष्ण जन्म अष्टमी मोहरात्रि है, और होली अहोरात्रि है | इनमें किया गया ध्यान, भजन, जप, तप अनंत गुना फलदायी होता है। कालरात्रि (महाशिवरात्रि) जीवन को धन्य बनाने वाली रात्रि है। 
रुद्राभिषेक अनुष्ठान...
देवाधिदेव शिव का रुद्राभिषेक एक सकाम अनुष्ठान है | जिसमे यदि सम्पूर्ण नियम के साथ संकल्पित कार्य के लिए अभिषेक करे तो कार्य सिद्धि अवश्य होती है | भगवान शिव का अभिषेक अनेकों प्रकार से किया जाता है । भगवान शिव ने स्वयं शिव पुराण में वर्णित किया है के कुछ ऐसे विशेष पदार्थ है जिनसे उनका मंत्रोचारण के साथ अभिषेक करने से जातक, साधक के सभी एक्षित कार्य सिद्ध होते है |
सर्व सुख प्राप्ति हेतु जलाभिषेक : जल से,
समृद्धि प्राप्ति हेतु दुग्धाभिषेक : दूध से,
रोग निवारण हेतु कुषा के जल से,
धन प्राप्ति हेतु मधु अथवा गन्ने के रस से,
शत्रु शांति हेतु सरसों के तेल से ( यह प्रयोग योग्य वेदाचार्य के देख रेख में ही करे)
शांति प्राप्ति हेतु घृत से,
पशु रक्षा हेतु दही से,
किसी की बुद्धि शुद्ध करने हेतु दूध,गंगा जल में शक्कर मिला कर अभिषेक करे,
कारोबार वृद्धि हेतु 
महाशिवरात्रि के सिद्ध मुहर्त में पारद शिवलिंग को प्राण प्रतिष्ठित करवाकर स्थापित करने से 
व्यवसाय में वृद्धि व नौकरी में तरक्की मिलती है।
बाधा नाश हेतु 
शिवरात्रि के प्रदोष काल में स्फटिक शिवलिंग को शुद्ध गंगा जल, दूध, दही, घी, शहद व शक्कर से स्नान करवाकर धूप-दीप जलाकर निम्न मंत्र का जाप करने से समस्त बाधाओं का शमन होता है।
गंभीर रोग से छुटकारे हेतु 
शिव मंदिर में लिंग पूजन कर महामृत्युंजय मंत्रों का जाप करने से प्राण रक्षा होती है। जाप रुद्राक्ष की माला पर करें।
शत्रु नाश हेतु 
रूद्राष्टक का पाठ यथासंभव करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है। मुक़दमे में जीत व समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
मोक्ष प्राप्ति हेतु 
शिवरात्रि को एक मुखी रूद्राक्ष को गंगाजल से स्नान करवाकर धूप-दीप दिखा कर तख्ते पर स्वच्छ कपड़ा बिछाकर स्थापित करें। शिव रूप रूद्राक्ष के सामने बैठ कर सवा लाख मंत्र जप का संकल्प लेकर जाप आरंभ करें। जप शिवरात्रि के बाद भी जारी रखें। यह पूजन से चाहे कैसा भी कष्ट होगा, कोई भी परेशानी होगी महाकाल शिव अवश्य ही सहायता करेंगे
सब कुछ दीन्हा आपने,भेट करू क्या नाथ ?,नमस्कार की भेट लो,जोड़ूँ दोनों हाथ!!
हाथ जोड़ विनती करूं,धरुँ चरण में शीश,ज्ञान भक्ति मोह दीजीये,परम पिता जगदीश!! ॐ नम: शिवाय। हर हर महादेव

Thursday, 26 January 2012

कुज दोष (मंगली दोष)


इलाहाबाद ज्योतिषाचार्य पं. मुकुन्द देव शुक्ला मंगली दोष का नाम सुनते ही वर और कन्या के अभिभावक सतर्क हो जाते है, मंगलिक शब्द एक प्रकार से भय अथा अमंगल का सूचक बन गया है,परन्तु प्रत्येक मंगली जातक विवाह के अयोग्य नही होता है,सामान्यत: मंगलीक दिखाई पडने वाली जन्म पत्रियां भी ग्रहों की स्थिति तथा द्रिष्टि के कारण दोष रहित हो जाती है,यहां विवाह सम्बन्धो के लिये मंगली दोष विषयक आवश्यक वैदिक जानकारियां प्रस्तुत की जा रही है.

वैदिक ज्योतिष में मंगल को लग्न, द्वितीय, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव में दोष पूर्ण माना जाता है.इन भावो में उपस्थित मंगल वैवाहिक जीवन के लिए अनिष्टकारक कहा गया है.जन्म कुण्डली में इन पांचों भावों में मंगल के साथ जितने क्रूर ग्रह बैठे हों मंगल उतना ही दोषपूर्ण होता है जैसे दो क्रूर होने पर दोगुना, चार हों तो चार चार गुणा.मंगल का पाप प्रभाव अलग अलग तरीके से पांचों भाव में दृष्टिगत होता है

सप्तम भाव जीवनसाथी का घर होता है. जन्म कुन्डली का सातंवा भाव विवाह पत्नी ससुराल प्रेम भागीदारी और गुप्त व्यापार के लिये माना जाता है। सातवां भाव अगर पापग्रहों द्वारा देखा जाता है,उसमें अशुभ राशि या योग होता है,तो स्त्री का पति चरित्रहीन होता है,स्त्री जातक की कुंडली के सातवें भाव में पापग्रह विराजमान है,और कोई शुभ ग्रह उसे नही देख रहा है,तो ऐसी स्त्री पति की मृत्यु का कारण बनती है,परंतु ऐसी कुंडली के द्वितीय भाव में शुभ बैठे हों तो पहले स्त्री की मौत होती है,सूर्य और चन्द्रमा की आपस की द्रिष्टि अगर शुभ होती है तो पति पत्नी की आपस की सामजस्य अच्छी बनती है,और अगर सूर्य चन्द्रमा की आपस की १५० डिग्री,१८० डिग्री या ७२ डिग्री के आसपास की युति होती है तो कभी भी किसी भी समय तलाक या अलगाव हो सकता है।केतु इस भाव में बैठा मंगल वैवाहिक जीवन के लिए सर्वाधिक दोषपूर्ण माना जाता है.इस भाव में मंगली दोष होने से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहता है.जीवनसाथी उग्र एवं क्रोधी स्वभाव का होता है.यह मंगल लग्न स्थान, धन स्थान एवं कर्म स्थान पर पूर्ण दृष्टि डालता है.मंगल की दृष्टि के कारण आर्थिक संकट, व्यवसाय एवं रोजगार में हानि एवं दुर्घटना की संभावना बनती है.यह मंगल चारित्रिक दोष उत्पन्न करता है एवं विवाहेत्तर सम्बन्ध भी बनाता है.संतान के संदर्भ में भी यह कष्टकारी होता है.मंगल के अशुभ प्रभाव के कारण पति पत्नी में दूरियां बढ़ती है जिसके कारण रिश्ते बिखरने लगते हैं.जन्मांग में अगर मंगल इस भाव में मंगली दोष से पीड़ित है तो इसका उपचार कर लेना चाहिए.सप्तम भाव पर यदि मंगल की नजर हो तो ये शुभ नहीं होती। मकर या स्वराशि के मंगल के फल अधिक तीव्र मिलते हैं। लग्न के मंगल की दृष्टि पति या पत्नी को अभिमानी बनती है और विवाह सुख में कमी कराती है। दोनों ही गुस्से के तेज होते हैं अतः मतभेद बने ही रहते हैं। चतुर्थ भाव के मंगल की दृष्टि भी अशुभ फल देती है। साथी को उदर रोग होते है। सप्तम भाव विवाह और गृहस्थी के सुख की दृष्टि से बड़ा ही महत्वपूर्ण भाव है। जितना महत्व इसमें उपस्थित राशि और इसमें बैठे ग्रह का है, उतना ही महत्व इस पर दृष्टि रखने वाले ग्रहों के प्रभाव का भी होता यदि जातक की जन्म कुण्डली में लग्न यानी प्रथम भाव बारहवें भाव,पाताल चतुर्थ भाव,जामित्र यानी सप्तम भाव, तथा अष्टम में मंगल बैठा हो,तो कन्या अपने पति के लिये तथा पति कन्या के लिये घातक होता है,इसे मंगली दोष कहते है,यदि वर की कुन्डली में धन यानी दूसरे सुत यानी पंचम, सप्तम यानी पत्नी भाव,अष्टम यानी मृत्यु भाव और व्यय यानी बारहवें भाव में मंगल विराजमान हो तो वह उसकी स्त्री का विनाश करता है,और यदि स्त्री की कुन्डली में इन्ही स्थानों में मंगल विराजमान हो तो वह विधवा योग का कारक होता है,मंगल की इस प्रकार की स्थिति के कारण वर और कन्या का विवाह वर्जित है,आचार्यों ने एकादस भाव स्थित मंगल को भी मंगली की उपाधि दी है कुल मिलाकर मंगल की इन स्थितियों में कुण्डली मांगलिक ही कही जाती है वैवाहिक जीवन पर गहरा प्रभाव डालता है,केवल गुण मिला देने से या मंगलीक वाली बातों को बताने से इन बातों का फ़ल सही नही मिलता है,इसके लिये कुंडली के सातंवे भाव का योगायोग देखना भी जरूरी होता है। अतः विवाह करते समय इस मंगल को मिला कर ही विवाह करना अच्छा रहता है अन्यथा विवाह सुख नहीं मिलना तय होता है।अतः सावधानीपूर्वक कुंडली मिलान करके ही विवाह करना चाहिए।                                                                                                                                                                  

Tuesday, 24 January 2012

हनुमानचालीसा का पाठ है चमत्कारिक :

                                    पं. मुकुन्द देव शुक्ला


इलाहाबाद। 24/1/2012 ज्योतिषाचार्य पं. मुकुन्द देव शुक्ला के अनुसार हनुमानजी को मनाने के लिए सबसे सरल उपाय है हनुमान चालीसा का नित्य पाठ। यदि आप मानसिक अशांति झेल रहे हैं, कार्य की अधिकता से मन अस्थिर बना हुआ है, घर-परिवार की कोई समस्यां सता रही है तो ऐसे में सभी ज्ञानी विद्वानों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ की सलाह दी जाती है। इसके पाठ से चमत्कारिक फल प्राप्त होता है, इसमें को शंका या संदेह नहीं है। यह बात लोगों ने साक्षात् अनुभव की होगी की हनुमान हनुमानजी की यह स्तुति का सबसे सरल और सुरीली है। इसके पाठ से भक्त को असीम आनंद की प्राप्ति होती है। तुलसीदास द्वारा रचित हनुमान चालीसा बहुत प्रभावकारी है। इसकी सभी चौपाइयां मंत्र ही हैं। जिनके निरंतर जप से ये सिद्ध हो जाती है और पवनपुत्र हनुमानजी की कृपा प्राप्त हो जाती है।  यदि घर में प्रतिदिन घर में क्लेश की स्थिति बनी रहती है तो भी इसका समाधान श्री हनुमान जी के पास है. नित्य प्रातःकाल सूर्योदय के समय पति या पत्नी एक ताम्बे के लोटे में थोडा सा गुड़ और एक छोटी इलायची डाल कर सूर्य देव के सामने बैठ कर श्री हनुमान चालीसा के दो पाठ कर सूर्य देव को अर्घ्य प्रदान कर दें. कुछ ही दिनों में पति व पत्नी तथा परिवार के अन्य सदस्यों के मध्य सद्भावनापूर्ण व्यवहार होनेलगेगा.विद्यार्थियों को परीक्षा का टेंशन है... किसी को भूत-पिशाचों का भय सता रहा है... मानसिक शांति नहीं मिलती... स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं पीछा नहीं छोड़ती... ऐसी ही मानव जीवन से जुड़ी सभी समस्याओं का हल है रामभक्त श्री हनुमान के पास। परंतु आज के दौर में जब हमारे समयाभाव है और इसी के चलते हम मंदिर नहीं जा पाते, विधि-विधान से पूजा-अर्चना नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भगवान की कृपा कैसे प्राप्त हो? क्या किया जा जिससे कम समय में ही हमारे सारे दुख-कलेश, परेशानियां दूर हो जाए?
अष्ट सिद्धि और नवनिधि के दाता श्री हनुमान जी... जिनके हृदय में साक्षात् श्रीराम और सीता विराजमान हैं... जिनकी भक्ति से भूत-पिशाच निकट नहीं आते... हमारे सारे कष्टों और दुखों को वे क्षणांश में ही हर लेते हैं। ऐसे भक्तवत्सल श्री हनुमान जी की स्मरण हम सभी को करना चाहिए।तो आपकी सभी समस्या का सबसे सरल और कारगर उपाय है. श्री हनुमानचालीसा का जाप। कुछ ही मिनिट की यह साधना आपकी सारी मनोवांछित इच्छाओं को पूरा करने वाली है। श्री हनुमान चालिसा का जाप कभी भी और कहीं भी किया जा सकता है। गोस्वामी तुलसी दास द्वारा रचित श्री हनुमान चालीसा अत्यंत ही सरल और सहज ही समझ में आने वाला स्तुति गान है। श्री हनुमान चालीसा में हनुमान के चरित्र की बहुत ही विचित्र और अद्भुत व्याख्या की गई हैं। साथ ही इसके जाप से श्रीराम का भी गुणगान हो जाता है। श्री हनुमानजी बहुत ही कम समय की भक्ति में प्रसन्न होने वाले देवता है। श्री हनुमान चालीसा की एक-एक पंक्ति भक्ति रस से सराबोर है जो आपको श्री हनुमान जी के उतने ही करीब पहुंचा देगी जितना आप उसका जाप करेंग। कुछ समय में इसके चमत्कारिक परिणाम आप सहज ही महसूस कर सकेंगे।प्रत्येक मंगलवार तथा शनिवार सांयकाल श्री हनुमान चालीसा के पांच पाठ सामने गुग्गल का धूप जला कर करे तो घर की सन्तान नियंत्रित होती है. ध्यान रखें कि बैठने का आसन और सिर पर लाल रंग का शुद्ध वस्त्र रख कर करे. तथा अपने सामने किसी भी साफ़ बर्तन में गुड़ या गुड़ से बनीं मिठाई जरूर रखे पाठ के बाद उसे स्वयं प्रसाद के रूप में लें घर में कोई संकट नहीं आता है विद्या बुद्धि बल बड़ता है समस्त दोष स्वत: ही समाप्त होने लगते है.जो प्रतिदिन श्री हनुमान चालीसा का पाठ आसन में बैठ कर करता है उसकी समस्त कामनाये भगवान राम जी के द्वारा शीघ्र पूरी होती है. श्री हनुमान चालीसा के एक सौ आठ १०८ पाठ  करने से  प्रतिष्ठा व सफलता प्राप्त होती है. चालीसा के पाठ से मन को शांति और कई समस्याओं के हल स्वत: ही प्राप्त हो जाते हैं।  कलयुग में हनुमानजी की भक्ति सबसे सरल और जल्द ही फल प्रदान करने वाली मानी गई है।श्रीराम के अनन्य भक्त श्री हनुमान अपने भक्तों और धर्म के मार्ग पर चलने वाले लोगों की हर कदम मदद करते हैं। सीता माता के दिए वरदान के प्रभाव से वे अमर हैं और किसी ना किसी रूप में अपने भक्तों के साथ रहते हैं।प्रतिदिन किसी भी समय श्री हनुमान चालीसा का पाठ करने से नवग्रह की शान्ति तो होती है और जटिल समस्याओं से छुटकारा भी मिल जाता है. धैर्य और विश्वास के साथ किया गया पाठ आपके जीवन में सफलता कि कुंजी बन सकता है






सर्वाधिकार  सुरक्षित

Monday, 23 January 2012

दान-पुण्य का पर्व मकर सक्रांति


पं. मुकुन्द देव शुक्ला  


इलाहाबाद ज्योतिषाचार्य पं. मुकुन्द देव शुक्ला के अनुसार सम्पूर्ण भारत वर्ष में मकर सक्रांति का पर्व आदिकाल से ही सूर्य उपासना के रूप में मनाया जाता है। धर्म शास्त्रों व वेदों में सूर्य को आत्मा माना गया है। निर्णय सिंधु के अनुसार सूर्य व चन्द्रमा जब एक ही साथ माघ मास में मकर राशि पर आते हैं, तो उसे मौनी अमावस्या कहा जाता है। मकर सक्रांति के दिन सूर्य का मकर राशि में प्रवेश करते ही सूर्य का उत्तरायण प्रारंभ हो जाता है। पं. मुकुन्द देव शुक्ला अनुसार सूर्योपासना का पर्व मकर सक्रांति इस बार 15 जनवरी को सम्पूर्ण देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी वर्ष सूर्य का दक्षिणायान से उत्तरायण मकर राशि में प्रवेश सूर्य मकर राशि में प्रवेश कर मकर सक्रांति से सूर्य देव दक्षिणायन से उत्तरायण की ओर चलते हैं। सूर्य भूमध्य रोखा को पार कर उत्तर की ओर मकर रेखा से कर्क रेखा की ओर बढ़ना प्रारंभ कर देते हैं। इसी को सूर्य का उत्तरायण संक्रमण कहते हैं। उत्तरायण के 6 माह में सूर्य क्रमश: मकर, कुंभ, मीन, मेष, वृषभ, मिथुन इन 6 राशियों में भ्रमण करता है। प्राणी मात्र व वनस्पति को जीवन शक्ति सूर्य से ही प्राप्त होती है। सूर्य को प्रत्यक्ष भगवान माना गया है। ज्योतिष के मुताबिक एक सूर्य बारह माह में बारह नाम से जाना जाता है। बारह रूप धारण कर एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करता है। मकर सक्रांति से दिन बड़े होने शुरू होते हैं।माना जाता है की मकर सक्रांति के दिन भगवान् भास्कर अपने पुत्र शनि से मिलने स्वयं उसके घर जाते हैं चूंकि शनि देव मकर राशि के स्वामी हैं अतः इस दिन को मकर सक्रांति के नाम से जाना जाता है | महाभारत काल में भीशमपितामा ने अपनी देह त्यागने के लिए मकर सक्रांति का ही चयन किया था | मकर सक्रांति के दिन ही गंगाजी भागीरत के पीछे -पीछे चलकर कपिल मुनि के आश्रम से होकर सागर में जा मिली थी |
शास्त्रों के अनुसार दक्षिणायन को देवतायों की रात्री अर्थात मकरात्मकता का प्रतीक तथा उतरायन को देवतायों का दिन अर्थात सकारात्मकता का प्रतीक माना गया है इसलिए इस दिन जप , तप , दान , स्नान , श्राद्ध ,तर्पण आदि धार्मिक क्रिया कलापों का विशेष महत्त्व है |धरना है की इस अवसर पर दिया गया दान सौ गुना बढ़कर पुनः प्राप्त होता है | इस दिन शुद्ध घी एवं कम्बल दान मोक्ष की प्राप्त करवाता है |